बनीखेत पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता कुल 120 ग्राम चरस सहित युवक काबू

डलहौजी/चंबा 01 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बनीखेत पुलिस चौकी की टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस दल एनएच-154 ए पर जिरो पॉइंट (गोली) के पास नाकाबंदी को अंजाम दिया था, इसी दौरान तीसा मुख्य मार्ग से एक पैदल राहगीर गोली की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस दल को देखकर युवक घबराया और विपरीत दिशा में भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कुल 120 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय नरेंद्र भारद्वाज पुत्र चुन्नीलाल निवासी सकलोगा, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।पुलिस दल ने थाना डलहौजी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस सफलता की पुष्टि डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी शर्मा ने कहा कि पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ छेड़े गए संघर्ष का हिस्सा है और भविष्य में इसे और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस विभाग का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना है ताकि युवा पीढ़ी को इस कुरीति से दूर रखा जा सके।