गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौज़ी ने कक्षा 12वीं में फिर रचा शैक्षणिक कीर्तिमान

डलहौजी/चंबा 13 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
गुरु नानक पब्लिक स्कूल (GNPS), डलहौज़ी ने कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सत्र 2025–26 के दौरान शानदार सफलता हासिल की है। मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान — तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया।
*मानविकी संकाय में काव्या ने 95.4%, दीपिका ने 92.2% और स्वाति ने 88% अंक प्राप्त किए।
*वाणिज्य संकाय में अर्मीट ने 93%, करिश्मा ने 86.6%, और अनित कुमार ने 82.8% अंक प्राप्त किए।
*विज्ञान संकाय में निहित ने 90.8%, दिग्गज ने 90.6%, और सानिया ने 87.38% अंक हासिल किए।

विषयवार प्रदर्शन
अंग्रेज़ी में टॉप स्कोर 98, और 16 छात्र 90% से ऊपर रहे। शारीरिक शिक्षा में 8 छात्र 90% से ऊपर और 11 छात्र 80–90% के बीच रहे। व्यवसाय अध्ययन में टॉपर ने 97% अंक प्राप्त किए, साथ ही 5 छात्र 90% से ऊपर और 6 छात्र 80–95% के बीच रहे।

अर्थशास्त्र, आई.पी., समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, रसायन, खाता-बही, जीवविज्ञान और भौतिकी जैसे विषयों में भी छात्रों ने 80 से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता को दर्शाया।
GNPS डलहौज़ी लगातार अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता आ रहा है और यह सफलता उसी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।