स्टैज कैरिज बस रूटों के लिए 30 जून तक ऑनलाइन करें आवेदन

स्टैज कैरिज बस रूटों के लिए 30 जून तक ऑनलाइन करें आवेदन

चम्बा, 24 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

क्षेत्र परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा चिन्हित  किये गए मार्गों पर स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन के लिए इच्छुक हिमाचली बेरोजगार युवाओं से जिला चम्बा के 41 (टिम्पो ट्रैवलर) स्टैज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। 

उन्होंने बताया कि चयनित मार्गो की सूची व रूटों के आबंटन प्रक्रिया के लिए नियमों व शर्तों का विस्तृत विवरण विभाग की बेबसाईट http://himachal.nic.in/transort पर उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता रूट के लिए 30 जून तक ऑन लाईन आवेदन कर सकतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!