विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी ki

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

8 नवम्बर को धुलारा में शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

चंबा, 7 नवम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 8 नवम्बर से जिला चंबा और कांगड़ा के प्रवास पर रहेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 8 नवम्बर की सांय धुलारा में आयोजित शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।इसके उपरांत 11 नवम्बर को वे जिला कांगड़ा के बासा वज़ीरां में आयोजित वीर दिवास समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह समारोह वीर वज़ीर राम सिंह पठानिया की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इसी दिन दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष कांगड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।कुलदीप सिंह पठानिया 12 नवम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर वे अटल टिंकरिंग लैब, ग्राम पंचायत बलेरा की लाइब्रेरी, सामुदायिक भवन तथा विद्यालय के उन्नत भवन का लोकार्पण भी करेंगे।अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में विधानसभा अध्यक्ष 13 नवम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार तथा 14 नवम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के वार्षिक समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अतिरिक्त, वे 15 नवम्बर को भरमौर हेलीपैड में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 16 नवम्बर को प्रातः सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!