उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों संग की बैठक

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों संग की बैठक

आपदा के पश्चात आवश्यकताओं के आकलन को लेकर हुई विस्तृत समीक्षा

चम्बा, 6 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला मुख्यालय में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकृत आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक में गत मानसून सीजन के दौरान जिले में हुई भारी क्षति के पश्चात आवश्यकताओं के आकलन (पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट) से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल, उपमंडलाधिकारी नागरिक प्रियांशु खाती सहित विशेषज्ञ विनय कुमार, अमित टंडन, मंजीत सिंह एवं नितिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।उपायुक्त ने बताया कि जिले के कुछ ऐसे ग्राम क्षेत्र हैं जहां भवन संरचनात्मक रूप से तो सुरक्षित दिखाई देते हैं, लेकिन भू-स्तर और भौगोलिक संरचना के कारण वे अत्यधिक संवेदनशील स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जिन मकानों में दरारें आई थीं, उनमें अब यह दरारें बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है।

बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में हुई क्षति का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। आपदा संभावित क्षेत्रों, भू-आकृतिक संरचना, जोखिम स्तर और पूर्व आपदा अनुभवों पर गहन चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में हुई क्षति, पुनर्स्थापन कार्यों एवं राहत प्रगति की जानकारी साझा की।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ दल ने भी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों — राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए, रजेरा, सलूणी, गागला, धुलाडा आदि का दौरा कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया।बैठक में जिला विकास अधिकारी तिविंदर चिनेरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) कमल किशोर शर्मा, अधिशाषी अभियंता प्रवेश ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, दिनेश कुमार, हामिन्द्र चौणा एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कर्ण हितैषी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!