टेंपो ट्रैवलर-स्टेज कैरिज संचालन हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी, 21 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

टेंपो ट्रैवलर-स्टेज कैरिज संचालन हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी, 21 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंबा, 18 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में स्टेज कैरिज के रूप में टेंपो ट्रैवलर वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। यह जानकारी आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राम प्रकाश ने दी।उन्होंने बताया कि पहले इन वाहनों के संचालन के लिए 14 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अब इच्छुक आवेदक 21 जुलाई 2025 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आरटीओ ने बताया कि यह पहल जिला चंबा के चयनित 41 मार्गों पर टेंपो ट्रैवलर वाहनों के माध्यम से जन परिवहन को सुगम, सुरक्षित और सुलभ बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। चयनित मार्गों की सूची तथा रूट आवंटन की प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी और सभी नियम व शर्तें हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग की वेबसाइट https://himachal.nic.in/transport पर उपलब्ध करवाई गई हैं।राम प्रकाश ने वाहन स्वामियों और इच्छुक आवेदकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते आवेदन करें और विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों का पूर्णतः पालन करें। यह योजना न केवल स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि स्वरोजगार को भी बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!