प्रयोजन एवं पालन-पोषण स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित, मिशन वात्सल्य योजना से अब तक 76 बच्चे लाभान्वित

प्रयोजन एवं पालन-पोषण स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित, मिशन वात्सल्य योजना से अब तक 76 बच्चे लाभान्वित

चंबा,14 जुलाई मुकेशकुमार( गोल्डी)

जिला चंबा में आज प्रयोजन एवं पालन-पोषण स्वीकृति समिति तथा आपराधिक क्षति, राहत एवं पुनर्वास बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत वर्तमान में जिले के 76 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों को उनकी शिक्षा व देखभाल के लिए प्रतिमाह 4000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला में इस योजना के अंतर्गत 100 बच्चों को लाभ प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

बैठक में उपायुक्त ने अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं के आश्रितों और अन्य जरूरतमंद बच्चों को इस योजना से जोड़ने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति द्वारा चिन्हित 13 नए बच्चों को योजना में शामिल करने की अंतिम स्वीकृति भी प्रदान की।बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कमल किशोर शर्मा ने किया।

0-4608×2592-0-0-{}-0-12#

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार सहित बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति चंबा के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।यह बैठक मिशन वात्सल्य के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों के समग्र कल्याण की दिशा में एक अहम कदम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!