मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

0-4608×2592-0-0-{}-0-12#

चंबा, 24 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2025 के तहत निमंत्रण कार्ड के डिजाइन एवं स्मारिका प्रकाशन की रूपरेखा तय करने को लेकर उनके कार्यालय कक्ष में आज निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उप समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।मिंजर मेला के निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका के आवरण पृष्ठ के डिजाइन को लेकर चर्चा के दौरान सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि पदम श्री विजय शर्मा से डिजाइन करवाया जाए। मिंजर स्मारिका के प्रकाशन की रूपरेखा तय करने को लेकर चर्चा के पश्चात ज़िला के सभी साहित्यकारों, युवा लेखकों की रचनाओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ज़िला के अनछुए पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, पारंपरिक लोक-कला एवं संस्कृति से संबंधित छाया चित्रों (फोटोग्राफ्स) को ज़िला वासियों से आमंत्रित किया जाए। उच्च गुणवत्ता और रचनात्मकता वाले छाया चित्रों को कमेटी द्वारा चयनित करने के पश्चात उन्हें स्मारिका का हिस्सा बनाया जाएगा। स्मारिका में प्रकाशन के लिए रचनाओं तथा फोटोग्राफ्स को ज़िला भाषा अधिकारी के ईमेल पत्ते डीएलओ चंबा ऐट दा रेट आफ जी मेल डाट कोम(dlochamba@gmail.com) पर भेजना होगा ।बैठक में गैर सरकारी सदस्यों में जगदीश हान्डा, एजाज मिर्जा सहित जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, राजकीय महाविद्यालय चंबा से प्रोफेसर संतोष कुमार, राष्ट्रीय जल विद्युत निगम से जीनेश कुमार, अक्षय कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!