बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में टाटा मोटर्स व सोनालिका ट्रैक्टर्स का रोजगार मेला 16 सितंबर को आयोजित

डलहौजी/चंबा, 8 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
क्षेत्र का प्रमुख शिक्षण संस्थान बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में आगामी 16 सितंबर को बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर देश की प्रमुख कंपनियां टाटा मोटर्स पंतनगर (उत्तराखंड) और सोनालिका ट्रैक्टर्स लिमिटेड होशियारपुर (पंजाब) के प्रतिनिधि आएंगे, जो विभिन्न ट्रेड्स में योग्य आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।बट्ट आईटीआई के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में आयोजित किया जाएगा।

टाटा मोटर्स पंतनगर की ओर से विशेष रूप से सीएनसी मैकेनिक, ऑटोमोबाइल, ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, सेंट्रल एयर कंडीशन प्लांट मैकेनिक, मशीनिस्ट टूल रूम, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन ट्रेड में 18 से 23 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। वहीं, सोनालिका ट्रैक्टर्स लिमिटेड होशियारपुर के तहत इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डीएलएम, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, मशीनिस्ट ट्रेड्स में 18 से 28 वर्ष के आईटीआई पास अभ्यर्थियों के चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।

परवेज अली बट्ट ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों के द्वारा लगभग 14 हजार रुपए मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य रहेगा।परवेज अली बट्ट ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लें और अपने भविष्य को सशक्त बनाने का अवसर प्राप्त करें। साक्षात्कार से जुड़ी अधिक जानकारी या संपर्क के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 80919-00592 व 82620-86903 पर संपर्क कर सकते हैं।यह रोजगार मेला युवाओं के लिए नए करियर के द्वार खोलने में सहायक सिद्ध होगा, जिससे क्षेत्रीय बेरोजगारी में कमी आएगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।