कला उत्सव में बनीखेत विद्यालय की बेटियों ने किया कमाल, राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिला चंबा का मान

कला उत्सव में बनीखेत विद्यालय की बेटियों ने किया कमाल, राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिला चंबा का मान

डलहौजी/चम्बा, 10 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिला चंबा का नाम गौरवान्वित हुआ है। अब ये प्रतिभाशाली छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।विद्यालय लौटने पर विजेता छात्राएं सिमरन, आरजू, आरुषि और तन्वी का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इन बच्चियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय अध्यापिका छाया कुमारी को देते हुए कहा कि उनके कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में ही विद्यालय की टीम ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अध्यापिका की प्रतिभा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक ही छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।विद्यालय के सभी अध्यापकों ने विजेता टीम का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने यह भी व्यक्त किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यह टीम हिमाचल प्रदेश का परचम लहराएगी और जिला चंबा का नाम देशभर में रोशन करेगी।यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की मिसाल प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!