एनएचपीसी दिवस पर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, एचपीपीसीएल सुरगानी ने जीती विजेता ट्रॉफी

एनएचपीसी दिवस पर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, एचपीपीसीएल सुरगानी ने जीती विजेता ट्रॉफी

डलहौजी/चम्बा, 5 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

एनएचपीसी दिवस के 50वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत एवं बनीखेत युथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मैच के बाद हुए समापन समारोह में एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यपालक ओम प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की पांच टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद एचपीपीसीएल सुरगानी और एनएचपीसी बनीखेत की टीमें फाइनल तक पहुँचीं।

रोमांचक मुकाबले में एचपीपीसीएल सुरगानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 94 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एनएचपीसी बनीखेत की टीम 78 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार एचपीपीसीएल सुरगानी ने 16 रनों से शानदार जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ओम प्रकाश ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और ऊर्जा बनाए रखने का सर्वोत्तम माध्यम हैं।

टूर्नामेंट में सुभाष (एचपीपीसीएल) को मैन ऑफ द मैच जबकि रमेश कुमार (एनएचपीसी) को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। आयोजन समिति की ओर से सभी टीमों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे और खेल आयोजन करवाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!