
तलेरू के पास एक छोटा माल वाहक वाहन बांध में समाया, घायल चालक चंबा रेफर
डलहौजी/चम्बा 22 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
आज पुलिस थाना खैरी के अंतर्गत चौहड़ा-ब्रंगाल मुख्य मार्ग पर स्थित तलेरू में एक छोटा माल वाहक वाहन के अनियंत्रित होकर चौड़ा बांध में समा जाने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज करीब 12 बजे छोटा हाथी (टेंपो) पीबी 06 ए एक्स 4152 जिसे अमरजीत पुत्र परमजीत मोहल्ला गुरु अर्जन जालंधर पंजाब चला रहा था। वह कुछ पंजाब से सामान लेकर चुराह में सामान की डिलीवरी देने आया था जिसकी डिलीवरी देने के उपरांत हुए वापस पंजाब जा रहा था जैसे ही वे तलेरू के पास पहुंचा जहां बीते कुछ दिनों पहले भारी भूस्खलन भी हुआ था उसी स्थान पर अचानक टेंपो पर से अमरजीत ने अपना नियंत्रण खो दिया और टेंपो नीचे बांध में समा गया गनीमत यह रही की अमरजीत ऊपर झाड़ियां में ही फंसा रह गया पीछे आ रहे कुछ वाहन चालकों ने जब यह सारा माजरा देखा तो उन्होंने तुरंत गाड़ी पर से उतरकर पहले चालक अमरजीत की जान बचाई और स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया उसे प्रत्यक्षदर्शी वे पुलिस दल तुरंत पीएचसी ब्रंगाल ले आए जहां मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी द्वारा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे प्राथमिकी देने के उपरांत मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया।

पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब चालक को पीएचसी लाया गया तब वे डरा व सहमा हुआ था। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। तो वही इस बारे में जब स्थानीय पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और तुरंत मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों की मदद से चालक को पीएचसी लेकर आए। इस सारे मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुरद्वारा की गई है।