राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A पर भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ स्थानीय लोगों का फूटा आक्रोश

चम्बा, 26 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A के निर्माण कार्य को लेकर बालू-परेल क्षेत्र में रह रहे स्थानीय लोगों के बीच जबरदस्त नाराज़गी देखने को मिल रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार NCC कंपनी द्वारा मनमर्जी से कार्य किया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कंपनी की लापरवाही और अनियमित कार्यशैली के चलते सड़क निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा, कार्य के घंटे और बुनियादी सुविधाओं को भी नजरअंदाज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A के अधिकारियों द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया।स्थानीय जनता का आरोप है कि यह सब कुछ ठेकेदार कंपनी और NH अधिकारियों की मिलीभगत और भ्रष्टाचार के चलते हो रहा है। जनता का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो यह निर्माण कार्य जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए खतरा बन सकता है।अब इस मामले को लेकर स्थानीय निवासी चंबा फ्रीडम फाइटर्स, प्रदेश RTI वेलफेयर एसोसिएशन तथा राम सेतु संस्था के सहयोग से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर करने जा रहे हैं। इस याचिका में मांग की गई है कि:NH 154-A परियोजना की निष्पक्ष जांच करवाई जाएठेकेदार कंपनी NCC को जवाबदेह ठहराया जाएभ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जांच व कड़ी कार्रवाई की जाए आम जनता को हुई असुविधा का समाधान सुनिश्चित किया जाए जनहित में दायर की जा रही इस याचिका का उद्देश्य केवल न्याय की मांग नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगाना भी है। स्थानीय लोग मीडिया से अपील कर रहे हैं कि वे इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता दें और जनहित की आवाज़ को मंच प्रदान करें।