चुवाड़ी के साहिल शर्मा बने परिवीक्षाधीन अधिकारी, बिना कोचिंग के हासिल की सफलता

चुवाड़ी के साहिल शर्मा बने परिवीक्षाधीन अधिकारी, बिना कोचिंग के हासिल की सफलता

भटीयात /चुवाडी़ 04 अप्रैल बबलू पठानिया

चंबा जिले के भटीयात (चुवाड़ी ) के वार्ड नंबर 7, छरमरी के साहिल शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officer) की परीक्षा उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की है। अब वह एक माह के प्रशिक्षण के उपरांत बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने पद को संभालेंगे।साहिल ने इस सफलता को पाने के लिए कांगड़ा स्थित कंप्यूटरीकृत पुस्तकालय में छह माह तक स्व-अध्ययन किया और प्रथम प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने बीपीएस सुरगानी से प्राप्त की, जबकि 10+2 की पढ़ाई डीएवी बाघनी (नूरपुर) से की, जहां उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद, बिना कोचिंग के ही उन्होंने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण कर एनआईटी हमीरपुर में सिविल इंजीनियरिंग में प्रवेश पाया। हालांकि, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में अधिक रुचि होने के कारण उन्होंने एक वर्ष कोचिंग ली और जुलाई 2024 में एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।साहिल वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। साहिल की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि संकल्प और मेहनत सच्चे हों तो बिना कोचिंग के भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!