पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

डलहौजी/चंबा 13 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का परिचय देते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के सीबीएसई परीक्षा परिणामों में शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की है। विद्यालय के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।कक्षा 12वीं में कुल 37 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी छात्रों ने उत्तीर्ण होकर यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम और समर्पण से हर लक्ष्य संभव है। इस परीक्षा में कुमारी बेबी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।वहीं, कक्षा 10वीं में 64 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी ने सफलता प्राप्त की।

कुमारी अन्वेषा ने दसवीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।परीक्षा परिणाम घोषित होने के अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल रहा। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और एक-दूसरे को बधाई दी। यह परिणाम न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि कड़ी मेहनत और टीमवर्क से हर लक्ष्य संभव है।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत का यह उपलब्धि निश्चित ही क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!