लिटिल एंजेल स्कूल बनीखेत का शानदार परीक्षा परिणाम, स्कूल प्रबंधन गदगद

लिटिल एंजेल स्कूल बनीखेत का शानदार परीक्षा परिणाम, स्कूल प्रबंधन गदगद

डलहौजी/ चम्बा 16 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

बीते कल हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें लिटिल एंजेल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है कि इस बार का परीक्षा परिणाम बेहद संतोषजनक और गौरवपूर्ण रहा।इस वर्ष आदर्श ठाकुर ने गणित में शत-प्रतिशत अंक (100/100) प्राप्त करते हुए कुल 651 अंक (93%) हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य कुमार ने 633/700 अंक (90.42%) प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं आयशा ने 617 अंक (88.14%), केतन कुमार ने 604 अंक (86.28%) एवं अक्षिता ने 84.85% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इसके अतिरिक्त समीक्षा एवं मयंक ठाकुर ने 83.42% अंक प्राप्त किए, जबकि तम्मना गुलेरिया, आदर्श शर्मा तथा अमन ठाकुर ने 80% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। विकास कुमार ने 78% अंक अर्जित किए। शेष विद्यार्थियों ने भी संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए 67% अंक प्राप्त किए हैं।विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है। विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, नियमित अध्ययन एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय को गर्व है कि उसके विद्यार्थी निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हम सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!