एडवोकेट रजत महाजन बने राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के चंबा जिला के अध्यक्ष

एडवोकेट रजत महाजन बने राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के चंबा जिला के अध्यक्ष


डलहौजी/चंबा, 01 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

राष्ट्रीय गौ रक्षा दल ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में अपनी संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करते हुए एडवोकेट रजत महाजन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.डी. राणा द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। आदेश के अनुसार, एडवोकेट रतन महाजन की जिम्मेदारी 1 अक्तूबर 2025 से प्रभावी होगी।

संगठन का कहना है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रतन महाजन अपने अनुभव, निष्ठा और समर्पण के साथ गौ माता की रक्षा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष के रूप में उनकी नई भूमिका में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इनमें स्थानीय स्तर पर गौ रक्षा अभियानों का संचालन, संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी, गौ सेवा से जुड़ी गतिविधियों का समन्वय और समाज में जागरूकता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना शामिल है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में चंबा जिला में गौ सेवा और संरक्षण की गतिविधियां और अधिक प्रभावशाली ढंग से संचालित होंगी।

राष्ट्रीय गौ रक्षा दल ने यह भी कहा है कि रजत महाजन का योगदान केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसे राष्ट्र सेवा के रूप में भी देखा जाएगा। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से चंबा जिला में न केवल गौ रक्षा कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती भी सुनिश्चित होगी।

एडवोकेट रजत महाजन की नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का वातावरण है तथा सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प दोहराया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!