चंबा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बीयर बार से 17 पेटियां देसी शराब बरामद

चंबा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बीयर बार से 17 पेटियां देसी शराब बरामद

चंबा, 9 जून मुकेश कुमार ( गोल्डी)

जिला चंबा में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस और आबकारी विभाग ने सोमवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान के तहत चंबा के सरोल क्षेत्र में स्थित एक बीयर बार पर छापेमारी कर पुलिस ने 17 पेटियां देसी शराब बरामद की हैं।इस रेड का नेतृत्व SIU सैल प्रभारी डीएसपी मयंक ने किया। उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सरोल स्थित एक बीयर बार में अवैध रूप से शराब संग्रहित की गई है।

सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बार पर छापा मारा और मौके से भारी मात्रा में देसी शराब जब्त की।पुलिस ने बरामद शराब को अपने कब्जे में लेकर बीयर बार के मालिक के खिलाफ अवैध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि बार मालिक ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से शराब संग्रहित की थी।एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि बीयर बार से अवैध रूप से रखी गई शराब की भारी खेप मिली है, जिसे कानून के तहत जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अवैध शराब के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है और इस तरह के ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि समाज को नशे की इस बुराई से मुक्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!