नशे के खिलाफ अभियान में चंबा पुलिस को बड़ी सफलता, 7.27 ग्राम चिट्टा सहित पंजाबवासी युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ अभियान में चंबा पुलिस को बड़ी सफलता, 7.27 ग्राम चिट्टा सहित पंजाबवासी युवक गिरफ्तार

चंबा, 12 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते गुरुवार रात को पुलिस थाना सदर के एसआईयू (विशेष अन्वेषण इकाई) दल द्वारा नियमित गश्त के दौरान फूलणूटाला क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक की गतिविधियां पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध प्रतीत हुईं, क्योंकि वह अचानक छिपने की कोशिश करने लगा।पुलिस दल को युवक की हरकतों पर संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत वाहन रोककर युवक से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 7.27 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद की गई। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अनमोल दीप सिंह पुत्र हरचरण सिंह निवासी गांव सलीदीन डाकघर खतराईकलां तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (मादक द्रव्य एवं मनोविकारी पदार्थ अधिनियम) के तहत पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा, अभिषेक यादव ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस की यह कार्यवाही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक को आज माननीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में नशे की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।चंबा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष की भावना देखी गई है और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!