हिम आंचल पेंशनर्स संघ, बनीखेत ब्लॉक की मासिक समीक्षा बैठक का कल 5 जून को होगा आयोजन

डलहौजी/चम्बा, 4 जून मुकेश कुमार ( गोल्डी)
हिम आंचल पेंशनर्स संघ, बनीखेत ब्लॉक की मासिक समीक्षा बैठक का कल 5 जून को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी) विश्राम गृह, बनीखेत में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के सभी सदस्यगणों से अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह किया गया है, ताकि वर्तमान समय में पेंशनधारकों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और लंबित मांगों पर व्यापक विस्तार पूर्वक चर्चा की जा सके।संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से पेंशनर्स की समस्याओं की उपेक्षा की जा रही है। पेंशन भुगतान में देरी, महंगाई भत्ते का समय पर भुगतान न होना, चिकित्सा भत्ते से जुड़ी अनियमितताएं तथा अन्य वित्तीय मुद्दे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। बैठक में इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा, ताकि सरकार तक पेंशनर्स की आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सके।यह बैठक संघ के ब्लॉक प्रधान एम.एल. अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में अन्य किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव पर भी चर्चा की जा सकेगी, बशर्ते वह अध्यक्ष महोदय की अनुमति से प्रस्तुत किया जाए।