डलहौजी बार एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, बार कॉम्प्लेक्स के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा

डलहौजी बार एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, बार कॉम्प्लेक्स के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा

डलहौजी/चम्बा 12 जून मुकेश कुमार(गोल्डी)

बार एसोसिएशन डलहौजी द्वारा आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर डलहौजी के स्थानीय विधायक डी.एस. ठाकुर भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता नितिन महाजन एवं अन्य सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि और मेहमानों के बार कॉम्प्लेक्स में गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। अतिथियों को पारंपरिक सम्मान के प्रतीक के रूप में चंबा थाल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने वकीलों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वकीलों की समाज के प्रति जवाबदेही अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कानून के शासन को बनाए रखने और समाज में न्याय की स्थापना में वकीलों की भागीदारी निर्णायक होती है। सांसद ने इस अवसर पर बार कॉम्प्लेक्स के विकास के लिए अपनी सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन महाजन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. राजीव भारद्वाज का यह सहयोग अधिवक्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी सांसद इसी प्रकार सहयोग देते रहेंगे।

इस बैठक में उपाध्यक्ष वी.के. भारद्वाज, सचिव आशीष शर्मा, अधिवक्ता दुष्यंत पुरी, सोहन लाल, एच.आर. शर्मा, बलवंत ठाकुर, रोशन ठाकुर, आईजी कौशल, रजनी शर्मा, अनिल वर्मा, पंकज ठाकुर और ध्रुपद पठानिया सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत, सभी बार एसोसिएशन के सदस्यों और मेहमानों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। यह बैठक न केवल बार और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का माध्यम बनी, बल्कि अधिवक्ताओं के हित में लिए गए निर्णयों के लिए एक सकारात्मक पहल भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!