आपदा के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की उपेक्षा, डलहौजी में अस्थाई तौर पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भेजे सरकार :- सोनू ठाकुर

आपदा के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की उपेक्षा, डलहौजी में अस्थाई तौर पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भेजे सरकार :- सोनू ठाकुर

डलहौजी/चम्बा 02 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक आपदा की मार से जूझ रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन ने न केवल कई परिवारों को बेघर कर दिया है, बल्कि सड़क मार्ग टूटने से आवाजाही भी ठप हो गई है। इस आपदा के बीच लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बन गई है।आम आदमी पार्टी के युवा नेता सोनू ठाकुर ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बीमारी किसी आपदा का इंतजार नहीं करती। आज हालत यह है कि साधारण इलाज के लिए भी लोग असमंजस में हैं कि जाएं तो जाएं कहाँ और कैसे। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और सिविल अस्पताल पहले से ही डॉक्टरों व दवाइयों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। आपदा की इस घड़ी में जब बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है, तब चिकित्सा सुविधाओं की कमी लोगों की परेशानी को और गहरा रही है।सोनू ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुनर्वास कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्थानीय नेताओं ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि राहत व पुनर्वास कार्यों में समय लगना स्वाभाविक है, लेकिन बीमारी और स्वास्थ्य आपातकाल इंतजार नहीं करते। इस कारण सरकार को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना होगा।उन्होंने सरकार से स्पष्ट मांग की कि डलहौजी विधानसभा में तुरंत प्रभाव से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की अस्थाई नियुक्ति की जाए। जब तक स्थायी नियुक्तियों की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक अस्थाई डॉक्टरों की तैनाती लोगों की जान बचाने और तकलीफें दूर करने में मददगार होगी। ठाकुर ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने और उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!