नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का डलहौजी पहुंचने पर भव्य स्वागत, आज रघुनाथ मंदिर डलहौजी में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का डलहौजी पहुंचने पर भव्य स्वागत, आज रघुनाथ मंदिर डलहौजी में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद

चंबा /डलहौजी 23 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

बीते कल देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का डलहौजी पहुंचने पर स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर मंडल डलहौजी के तमाम सदस्य समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ डलहौजी पहुंचने पर स्वागत किया जयराम ठाकुर ने डलहौजी पहुंचने पर स्थानीय पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता भी की जहां उन्होंने मौजूदा सरकार को आधे हाथों लेते हुए सरकार को महज़ चंद दिनों कहीं करार दिया।

तो वही आज सुबह हनुमान जयंती के विशेष उपलक्ष पर डलहौजी के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में शीश नवाकर जहां प्रदेश की सुख समृद्धि एवं अच्छे भविष्य की कामना की तो वही उनके साथ मौजूद कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने भी शीश नवाया।

इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक डी एस ठाकुर पूर्व विधायक विशाल नहरिया नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया स्थानीय परिषद अजय सिंह चौहान पूर्व मनोनीत पार्षद अमन महेंद्र पूर्व मनोनीत पार्षद सौरभ मेहरा अमर सिंह (अमरीक) युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भाजपा साहिल पम्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!