सड़क हादसे में सिंहुता के मौतला गांव के युवक की दर्दनाक मौ#त, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भटीयात / चुवाडी़ 6 मई बबलू पठानिया
जिला चंबा के सिंहुता क्षेत्र के अंतर्गत मौतला गांव का निवासी 29 वर्षीय अभिनव शर्मा की चंडीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अभिनव रात को अपनी ड्यूटी से लौट रहा था और उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।अभिनव चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार का इकलौता सहारा था। चार महीने पहले ही उसके पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद से वह अकेले ही अपने घर का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार में उसकी वृद्ध मां और एक बहन हैं, जिनकी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।अभिनव की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। गांव में हर कोई अभिनव के सरल स्वभाव और मेहनती व्यक्तित्व की सराहना करता था। वह एक होनहार और जिम्मेदार युवक था, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिवार को संभाले रखा।सूत्रों के अनुसार, हादसा देर रात हुआ जब वह ड्यूटी खत्म कर अपने निवास स्थान की ओर लौट रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए गहरा आघात है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए ताकि उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।