भटियात में दर्दनाक हादसा एक महेंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

भटियात में दर्दनाक हादसा एक महेंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

भटीयात/ चुवाडी़ 16 अप्रैल बबलू पठानिया

चंबा जिले के भटियात क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। यह हादसा बकलोह-भराड़ी-चुवाड़ी मार्ग पर हुआ, जब भराड़ी की ओर जा रही पिकअप अचानक एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान कर्ण सिंह (35), पुत्र चमारू राम, निवासी गांव चलेरा, डाकघर भराड़ी, तहसील भटियात के रूप में हुई है।रात के समय हादसा होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे एक राहगीर की नजर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप पर पड़ी, जिसने तुरंत उपप्रधान गढ़ाना पवन कुमार को सूचित किया। पवन कुमार स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पाया कि चालक अचेत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी बकलोह को इस दुर्घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया। डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।यह हादसा क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ा दुखद क्षण रहा, वहीं प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!