चुनाव आयोग व भाजपा पर राहुल गांधी के उठाए सवालों पर इंटक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष साहिल ठाकुर ने जताया भरपूर समर्थन

चुनाव आयोग व भाजपा पर राहुल गांधी के उठाए सवालों पर इंटक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष साहिल ठाकुर ने जताया भरपूर समर्थन


चंबा 12 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश इंटक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष साहिल ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और भाजपा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा वोट चोरी के कई तथ्य सामने लाए गए हैं, जिनका जवाब न तो चुनाव आयोग के पास है और न ही केंद्र की भाजपा सरकार के पास।

साहिल ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का यह कदम बेहद सराहनीय है, क्योंकि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि देश की आत्मा और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान के अनुसार हर नागरिक को एक वोट का अधिकार है, और देश का युवा अब इस सच्चाई को समझ चुका है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो डेटा छिपाने की कोशिश कर रहा है, वह जल्द सामने आएगा और तब आयोग के लिए छिपना मुश्किल होगा। वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने आ चुकी है।

साहिल ठाकुर ने स्पष्ट किया कि इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह राहुल गांधी के साथ खड़ी है और कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। उनका कहना था कि पार्टी इस लड़ाई को जीतकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य की है। लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी पारदर्शिता के लिए हर नागरिक को जागरूक होना होगा। कांग्रेस का संकल्प है कि किसी भी कीमत पर देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!