बनीखेत में शिक्षा संवाद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई बैठक ,प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर की अध्यक्षता

डलहौजी / चंबा 29 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत में शिक्षा संवाद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नए सत्र से विद्यालय में शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी भाषा होगा।प्रधानाचार्य ने बैठक में उपस्थित अभिभावकों और सदस्यों को बताया कि विद्यालय में डिजिटल पुस्तकालय खोला जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों का ऑनलाइन अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही, एक अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जा रही है, जहां विद्यार्थी नवीन प्रयोग कर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। इसके अतिरिक्त, कोचिंग संस्थान ‘विद्या मंदिर’ के सहयोग से मेधावी छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर शुरू किया जाएगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर ने कक्षा नवम् और ग्यारहवीं का वार्षिक परिणाम घोषित किया। कक्षा नवम् में आरुषि (83%) प्रथम, साक्षी शर्मा (82%) द्वितीय, और अनन्या कुमारी (81%) तृतीय स्थान पर रहीं। ग्यारहवीं कक्षा में वाणिज्य संकाय में अनिल कुमार प्रथम, दिव्या शर्मा द्वितीय, और पंकज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कला संकाय में रिधिमा प्रथम, आरजू जरयाल द्वितीय, और चंचल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में खुशी ठाकुर प्रथम, सक्षम भारद्वाज द्वितीय, और आकाश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।प्रधानाचार्य ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं ।