हिमाचल प्रदेश में SGSS सुरक्षा कंपनी में निकली बड़ी भर्ती, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

हिमाचल प्रदेश में SGSS सुरक्षा कंपनी में निकली बड़ी भर्ती, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

शिमला 03 नवंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

देश की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनी SGSS (Security Global Smart Services) ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत 10वीं और 12वीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी जो कंपनी द्वारा निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अपनी आवेदन प्रक्रिया को 10 नवंबर 2025 तक पूरी कर सकते हैं।कंपनी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 15 नवंबर 2025 तक कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। पात्र उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान का लाभ मिलेगा — सुरक्षा गार्डों के लिए 16,000 रुपये प्रतिमाह तथा सुपरवाइज़र पद के लिए 19,800 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी या किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन के लिए उम्मीदवार भर्ती प्रबंधक से 8580487525 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।SGSS की यह भर्ती प्रदेश के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है। कंपनी का उद्देश्य सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में प्रशिक्षित और जिम्मेदार जनशक्ति तैयार करना है, जिससे रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल सके। यह अभियान प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए करियर की दिशा बदलने वाला कदम साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!