डिग्री कॉलेज चंबा में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

डिग्री कॉलेज चंबा में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

चंबा,11जुलाई मुकेश कुमार( गोल्डी)

जिला स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपन ठाकुर के दिशा-निर्देशानुसार डिग्री कॉलेज चंबा में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के लिए जागरूकता शिविर के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी छांगा राम ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए विश्व में तेजी से बढ़ती जनसंख्या को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के कारण गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, लैंगिक हिंसा, मानवाधिकारों का उल्लंघन और जनसंख्या पलायन जैसी समस्याएं जन्म ले रही हैं, जिनसे न केवल भारत, बल्कि पूरा विश्व जूझ रहा है।उन्होंने छोटे परिवार के महत्व को रेखांकित करते हुए स्थाई और अस्थाई परिवार नियोजन उपायों जैसे कि निरोध, माला एन, माला डी, छाया गोलियां, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, पुरुष नसबंदी और महिला नसबंदी अपनाने पर बल दिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:भाषण प्रतियोगिता में तम्मना ने प्रथम, चिंतन ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गौरीकी को पहला, निहारिका को दूसरा और अक्षिता को तीसरा स्थान मिला।कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक, स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला ठाकुर, बीसीसी कोऑर्डिनेटर दीपक जोशी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।यह आयोजन छात्रों में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!