गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का लोकार्पण, हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता :- केवल पठानिया

गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का लोकार्पण, हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता :- केवल पठानिया

कांगड़ा 20 जुलाई चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज ₹2.50 करोड़ की लागत से बनी गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। यह सड़क नाबार्ड योजना के अंतर्गत तैयार की गई है, जिससे बागडू और बसनूर पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों को सुगम व सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव को चरणबद्ध रूप से सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर शीघ्र ही बस सेवा शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय जनता को और अधिक सुविधा मिलेगी।विधायक ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने खुद को शाहपुर क्षेत्र का प्रथम सेवक बताते हुए जनसेवा को सर्वोच्च कर्तव्य बताया।स्थानीय मांग को ध्यान में रखते हुए केवल पठानिया ने नौशहरा निवासी प्रीतम चंद के पारंपरिक घराट के पुनरुद्धार हेतु ₹2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।इससे पूर्व उन्होंने रैत में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु दिशा-निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में बसनूर पंचायत की प्रधान उषा धीमान ने विधायक का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण के लिए आभार जताया और पंचायत की अन्य समस्याएं भी रखीं।इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बी.एस. ठाकुर, सहायक अभियंता विपुल, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, नवनीत शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार, नायब तहसीलदार राजिंदर पठानिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!