विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

चंबा प्रवास कार्यक्रम जारी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

चंबा, 31 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 2 अगस्त से 4 अगस्त तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा भी लेंगे।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 1 अगस्त को देर सांय सिहुंता पहुंचेंगे। अगले दिन, यानी 2 अगस्त को वे सिहुंता-चंबा मार्ग में हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों का दौरा करेंगे और वहां की स्थिति का जायज़ा लेंगे। इसी दिन शाम 8 बजे वे ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 अगस्त को चंबा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह में भी उपस्थित रहेंगे, जहां वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मंच साझा करेंगे।इस तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन यानी 4 अगस्त को वे प्रातः चंबा से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा जिले की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का इस आयोजन में शामिल होना स्थानीय लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। उनके द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने से राहत और पुनर्वास कार्यों में भी गति आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!