बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विटामिन और पोषण पर कार्यशाला का आयोजन

बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विटामिन और पोषण पर कार्यशाला का आयोजन

डलहौजी/चंबा 07 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार को एक शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं को शरीर के लिए आवश्यक विटामिनों और पोषक तत्वों की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य नर्सिंग प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी आवश्यकताओं और पोषण संबंधी ज्ञान से अवगत कराना था।कार्यशाला का संचालन संस्थान की प्रशिक्षक मीनाक्षी ने किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार के विटामिन जैसे विटामिन A, B, C, D, E और K के महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि शरीर में किसी विशेष विटामिन की कमी होने पर किन खाद्य पदार्थों के माध्यम से उस कमी को दूर किया जा सकता है।प्रशिक्षकों ने पोषक आहार की भूमिका और संतुलित भोजन के महत्व पर भी चर्चा की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने शरीर में आवश्यक विटामिनों की जानकारी को लेकर चार्ट भी तैयार किए, जो उन्हें व्यावहारिक रूप से विषय को समझने में मदद करेंगे।कार्यक्रम में संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, और बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर कार्यशाला को सफल बनाया। बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने कार्यशाला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान नर्सिंग क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण से प्रशिक्षुओं का ज्ञान और अनुभव दोनों बढ़ता है, जो उनके पेशेवर जीवन में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!