पूर्व सैनिक लीग ककीरा कार्यालय का औचक निरीक्षण, पूर्व सैनिकों के लिए योजनाओं की दी जानकारी

भटीयात/ चुवाडी़ 21 मार्च बबलू पठानिया
ककीरा स्थित पूर्व सैनिक लीग कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर, जिला सैनिक बोर्ड चंबा कैप्टन अनुमेहा परासर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लीग के अध्यक्ष कैप्टन पूर्ण सिंह थापा ने कार्यालय में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का परिचय डिप्टी डायरेक्टर से करवाया।निरीक्षण के दौरान कैप्टन अनुमेहा परासर ने सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों के अपंग बच्चों के लिए सरकार द्वारा पेंशन का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, विधवा और तलाकशुदा बेटियों को भी माता-पिता की मृत्यु के बाद पेंशन देने का प्रावधान है।इस अवसर पर लीग के अध्यक्ष कैप्टन पूर्ण सिंह थापा के अलावा कैप्टन किशन सिंह गुरुंग, ऑनरी लेफ्टिनेंट सुंदर सिंह गुरुंग, सूबेदार क्लर्क सुरिंदर सिंह गुरुंग, कैप्टन कमल कुमार थापा, कैप्टन राजीव गुरुंग सहित लगभग 30 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया।बैठक के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों और पूर्व सैनिकों के लिए लीग की ओर से जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी मेहमानों को सम्मानपूर्वक जलपान कराया गया।डिप्टी डायरेक्टर ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी सुना और आवश्यक समाधान का आश्वासन दिया। इस औचक निरीक्षण के दौरान पूर्व सैनिकों को उनकी पेंशन, चिकित्सा सुविधा, रोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।