प्रदेश कांग्रेस सरकार दलित वर्ग के साथ कर रही बड़ा धोखा :- सोनू ठाकुर जिलाध्यक्ष चम्बा आम आदमी पार्टी

प्रदेश कांग्रेस सरकार दलित वर्ग के साथ कर रही बड़ा धोखा :- सोनू ठाकुर जिलाध्यक्ष चम्बा आम आदमी पार्टी

डलहौजी/चंबा 29 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए स्थापित विकास निगम को धीरे-धीरे बंद करने की प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोनू ठाकुर ने सरकार पर दलित वर्ग के साथ “बहुत बड़ा धोखा” करने का आरोप लगाया है।ठाकुर ने बताया कि सोलन मुख्यालय वाले हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम को बंद करने की दिशा में कांग्रेस सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। निगम के अंतर्गत संचालित भरमौर, देहरा, जुब्बल और सरकाघाट में सहायक प्रबंधक कार्यालय बंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के 12 जिलों में से 6 जिलों में जिला प्रबंधकों के पद भी समाप्त किए जा रहे हैं, जिससे एक प्रबंधक को अब दो जिलों की जिम्मेदारी निभानी होगी।इस फैसले से निगम के कुल 50 पद एक साथ समाप्त किए जा रहे हैं। सोनू ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार न केवल इन कार्यालयों को बंद कर रही है, बल्कि शिक्षा ऋण योजना, हस्तशिल्प योजना, प्रशिक्षण कार्यक्रम, और वजीफा योजना जैसी दलित हितैषी योजनाओं को भी बंद करने की योजना बना चुकी है।उन्होंने कहा कि यह कदम दलित और आदिवासी वर्ग के युवाओं और जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा झटका होगा। ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी संविधान बचाने की बात करते हैं, तो हिमाचल में दलित वर्ग के अधिकारों को क्यों कुचला जा रहा है?उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि SC-ST सब प्लान के लिए एक विधेयक पारित करती, ताकि आवंटित धन दूसरी जगह न डाइवर्ट हो सके। लेकिन इसके बजाय सरकार ने 14 मई 2025 को सरकारी सदस्यों की बैठक में निगम बंद करने का निर्णय लिया।आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो पार्टी प्रदेशभर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने बताया कि 6 जिलों में जिला कार्यालय बंद होने से करीब 10 लाख से अधिक एससी-एसटी वर्ग के लोग प्रभावित होंगे, जो अत्यंत चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!