डलहौज़ी के विधायक डीएस ठाकुर ने भांदल के ऐतिहासिक छिंज मेले में की शिरकत, पहलवानों को किया प्रोत्साहित

सलूणी /चम्बा 13 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डीएस ठाकुर ने आज भांदल में आयोजित ऐतिहासिक छिंज मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस पारंपरिक दंगल आयोजन में क्षेत्र भर से जुटे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुश्ती मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।विधायक डीएस ठाकुर ने मेले के दौरान विभिन्न कुश्ती मुकाबलों को देखा और पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि छिंज जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो न केवल लोक परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि युवा पीढ़ी को शारीरिक रूप से सशक्त और अनुशासित भी बनाते हैं।विधायक ने क्षेत्रवासियों को छिंज मेले की हार्दिक बधाई देते हुए आयोजकों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत और आत्मीय सम्मान के लिए आभार भी प्रकट किया।

उन्होंने कहा, “भांदल का छिंज मेला सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक है। मैं आयोजकों और क्षेत्रवासियों का आभारी हूं जिन्होंने इस परंपरा को जीवित रखने में अपना योगदान दिया है।”छिंज मेले में भाग लेने वाले पहलवानों को भी विधायक द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, ग्रामीण, खेल प्रेमी, और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और मेले की गरिमा को बढ़ाया।