विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता स्टार नाईट में होंगे मुख्य अतिथि

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता स्टार नाईट में होंगे मुख्य अतिथि

भटियात/ चुवाडी़ 20 जून बबलू पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कल 21 जून से चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके इस प्रवास के तहत वे विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और स्थानीय जनता से भी रूबरू होंगे। यह जानकारी विभागीय प्रवक्ता द्वारा दी गई।प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कल सिहुंता पहुंचेंगे, जहां वे सायं 7 बजे आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या – स्टार नाईट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आमंत्रित नामी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।स्टार नाईट के आयोजन को लेकर स्थानीय जनता और आयोजकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह आयोजन अहम माना जा रहा है। इसके माध्यम से लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 23 जून को प्रातः साढ़े ग्यारह बजे सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!