आयकर विभाग डलहौजी द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आयकर विभाग डलहौजी द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी/चम्बा, 31 अक्तूबर मुकेश कुमार(गोल्डी)

प्रधान आयुक्त आयकर-1 चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल के निर्देशन तथा संयुक्त आयुक्त आयकर रेंज शिमला श्रीधर दोरा के मार्गदर्शन में आयकर विभाग डलहौजी द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कर के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर आयकर अधिकारी डलहौजी विनीत कुमार, निरीक्षक अंबिका मलिक, कर सहायक राजेश शर्मा, शोभित चावला, पंकज कुमार और राजीव टंडन उपस्थित रहे।

टीम ने विद्यार्थियों को आयकर के महत्व, उसकी गणना, कर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया और नागरिकों के कर संबंधी कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। श्री विनीत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास और आत्मनिर्भरता के लिए प्रत्येक नागरिक का समय पर कर अदा करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि “टैक्स कल्चर” अपनाना देश के उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक कदम है।कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जिले के अन्य विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं में कर अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।कार्यक्रम के अंत में श्री विनीत कुमार ने विद्यालय प्रबंधन, अध्यक्ष एन.एस. भंडारी, प्रधानाचार्य संदीप राणा, अध्यापकगण और विद्यार्थियों का सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!