घास काटते समय खाई में गिरने से महिला की मौत,साहो क्षेत्र के चैटरुंड गांव में दर्दनाक हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

घास काटते समय खाई में गिरने से महिला की मौत,साहो क्षेत्र के चैटरुंड गांव में दर्दनाक हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

चंबा, 24 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा के साहो क्षेत्र के चैटरुंड गांव में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में घास काटते समय एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान वीना देवी (42) पत्नी देवी सिंह निवासी चैटरुंड के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, वीना देवी सुबह अपने मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करने खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय महिला के परिजन भी पास ही मौजूद थे। उन्होंने तुरंत खाई में उतरकर वीना देवी को बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत खाई में गिरने से हुई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक सबूत एकत्र किए हैं। फिलहाल मामला आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया गया है और जांच जारी है।ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रशासन से खतरनाक ढलानों पर सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!