सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित ,सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने दिए दिशा-निर्देश

सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित ,सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने दिए दिशा-निर्देश

चंबा, 25 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और जन-जागरूकता बढ़ाने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस बैठक में विधायक चंबा नीरज नैय्यर, विधायक भरमौर डॉ. जनक राज तथा विधायक डलहौज़ी डी.एस. ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद डॉ. भारद्वाज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है, जिसमें प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आम नागरिक सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा बोर्ड लगाए जाएं, ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विभागों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल सरकारी दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिसमें आम जनता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं ताकि युवा पीढ़ी यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक बने।बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम अमित मैहरा, एडीएम कुलवीर सिंह राणा, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड राजीव ठाकुर, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राकेश मोंगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद ने अंत में अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाए ताकि जनजीवन सुरक्षित और सुव्यवस्थित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!