हिम आंचल पेंशनर्स संघ बनीखेत ब्लॉक की मासिक बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष शिवकुमार कोहड़ा विशेष रूप से रहे मौजूद

डलहौजी/चंबा , 6 अक्तूबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)
हिम आंचल पेंशनर्स संघ बनीखेत ब्लॉक की मासिक बैठक बीते कल हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष एम.एल. अरोड़ा ने की। बैठक के आरंभ में संगठन के सभी सदस्यों ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर सदस्यों ने 2016 से 2022 तक के बीच लंबित डीए (महंगाई भत्ता) की अदायगी, पुरानी पेंशन बहाली तथा पेंशनरों के लिए चिकित्सा सुविधा को लेकर अपनी मांगें रखीं। अध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एकजुटता के साथ संघर्ष से ही पेंशनरों के अधिकार सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने पेंशनरों से अपील की कि वे सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि संगठन की आवाज़ और बुलंद हो सके। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें सरकार से आग्रह किया गया कि लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में जिला स्तर पर एक विशाल पेंशनर्स सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार कौहडा़ ने कार्यक्रम के अंत में संगठन के सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे और कहा कि पेंशनरों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने यह भी सांझा किया कि बीते माह बनी हिम आंचल प्रदेश कार्यकारिणी सरकार के नुमाइंदों से मिलेगी और अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उनके समक्ष रखेगी अंत में ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा ने बैठक में आए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।