युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ,जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह रहे मुख्य अतिथि

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ,जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह रहे मुख्य अतिथि

चम्बा /डलहौज़ी, 26 अक्तूबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्बा के तत्वावधान में युवा हॉस्टल डलहौज़ी में “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में सक्षम बनाना है, ताकि आपात स्थिति में प्रशासन को जमीनी स्तर पर प्रभावी सहयोग मिल सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, अग्निशमन, जलजनित आपदाओं से निपटने के उपाय तथा आपात स्थितियों में राहत कार्यों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि विक्रमजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “आपदा मित्र” समाज की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जो किसी भी संकट की घड़ी में प्रशासन की अग्रिम पंक्ति बनकर आम लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर जागरूकता फैलाने और समुदाय में तत्परता बनाए रखने का आग्रह किया।इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी सुमित गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 41 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जिन्हें प्रशिक्षक दल द्वारा विभिन्न आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे।कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक दल ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन में समुदाय की सहभागिता को सशक्त बनाना और युवाओं को “आपदा मित्र” के रूप में तैयार कर एक सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!