विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव 

चंबा, 26 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के चंबा प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 27 अप्रैल से 4 मई तक चंबा जिले में रहेंगे।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 28 अप्रैल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए वह दोपहर 12:30 बजे ढूंढियारा बंगला में ककिरा-समलेऊ सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।29 अप्रैल को कुलदीप सिंह पठानिया रायपुर में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।1 मई को वह नव स्तरोन्नत राजकीय उच्च विद्यालय सुमात्र का लोकार्पण करेंगे और इसके उपरांत एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।अपने प्रवास की निरंतरता में, 2 मई को चुवाड़ी सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंढोर नाग मंदिर परिसर में बैठक होगी। इसके बाद 3 मई को वह जनजातीय भवन सिहुंता में सिहुंता सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।4 मई को कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।प्रवक्ता ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!