उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कल 13 अगस्त को करेंगे चंबा (बनीखेत ,भलेई) दौरा विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसमस्याएं भी सुनेंगे

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कल 13 अगस्त को करेंगे चंबा (बनीखेत ,भलेई) दौरा विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसमस्याएं भी सुनेंगे

चंबा, 11 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कल यानी 13 अगस्त को चंबा ज़िले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी विशेष सचिव (निजी) ने दी। बता दें कि कल सुबह 10 बजे नूरपुर (कांगड़ा) से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे बनीखेत (चंबा) पहुंचेंगे।बनीखेत में वे ड़लहौज़ी उपमंडल के बनीखेत नाले में फ्लड प्रोटेक्शन वर्क के शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर भोज का आयोजन होगा। दोपहर 2:30 बजे बनीखेत से प्रस्थान कर दोपहर 3:15 बजे भलेई (चंबा) पहुंचेंगे, जहां वे सैलूनी उपमंडल के विभिन्न पंचायतों—ब्रंगाल, भलेई, वांगल, ओह्रा, सिमनी और कंगेड—में सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम (LWSS) का लोकार्पण करेंगे।इसके अलावा, भलेई में उपमुख्यमंत्री जनसमस्याएं भी सुनेंगे। शाम 5 बजे भलेई से रवाना होकर रात 11 बजे हमीरपुर के जेएसवी रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। यह दौरा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और जनसुनवाई से जुड़े मुद्दों के समाधान में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!