आंगनवाड़ी केंद्र भलोठ में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

आंगनवाड़ी केंद्र भलोठ में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

चंबा, 4 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से भलोठ पंचायत घघरोता (सिल्लाघ्राट) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में एक महत्वपूर्ण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कानूनों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर विक्की और केस वर्कर चमन सिंह ने टोल-फ्री नंबर 1098 की सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा नशे के शिकार, शोषित, अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक या शारीरिक रूप से अक्षम, बाल श्रमिक, बाल विवाह पीड़ित या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के शिकार बच्चों की सहायता हेतु 24 घंटे उपलब्ध है।

कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल-शोषण, बाल तस्करी, नशाखोरी, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर विषयों पर विशेष चर्चा हुई। ग्रामीणों को पोक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने की सलाह दी गई।

यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी संवेदनशील जानकारी की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है, और सूचनाकर्ता स्वयं कंट्रोल रूम को गोपनीयता सुनिश्चित करने का निर्देश दे सकता है।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति कुमारी, सहायिका कांता देवी, नौ ग्रामीण महिलाएं और सात बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीण समुदाय में बच्चों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर सकारात्मक जागरूकता उत्पन्न की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!