देवी देहरा मां जालपा मंदिर परिसर में शांति हवन का आयोजन कल, क्षेत्रवासियों से भागीदारी की अपील

देवी देहरा मां जालपा मंदिर परिसर में शांति हवन का आयोजन कल, क्षेत्रवासियों से भागीदारी की अपील

डलहौजी/ चंबा 04 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जालपा मंदिर विकास कमेटी द्वारा क्षेत्र में हाल ही में घटित हो रही अकस्मात एवं असामयिक मृत्यु घटनाओं को लेकर एक विशेष शांति हवन का आयोजन किया जा रहा है। यह हवन मां जालपा मंदिर के पवित्र परिसर में कल वीरवार 5 जून को संपन्न होगा। हवन का मुख्य उद्देश्य दिवंगत आत्माओं की शांति और क्षेत्र में सुख-शांति एवं सौहार्द्र का वातावरण बनाए रखना है।

मंदिर विकास कमेटी के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में असमय कई दुखद घटनाएं देखने को मिली हैं, जिससे समूचे समाज में चिंता का वातावरण व्याप्त है। इन्हीं घटनाओं की शांति के लिए यह सामूहिक हवन अनुष्ठान रखा गया है, जिसमें मां जालपा के चरणों में आहुति अर्पित की जाएगी।

समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लें और अपनी श्रद्धा के अनुसार हवन में आहुति डालें। यह आयोजन न केवल दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के संचार और धार्मिक एकता की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।

आयोजकों ने बताया कि हवन के पश्चात मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। जालपा मंदिर विकास कमेटी सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे समय पर मंदिर परिसर पहुंचकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और क्षेत्र की समृद्धि एवं सुरक्षा हेतु प्रार्थना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!