कल 12 जून को नकरोड़ उपकेन्द्र के रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति सेवा रहेगी पूर्णता बाधित

तीसा/चुराह 11 जून दिलीप सिंह ठाकुर
लोक लेखा समिति के प्रस्तावित दौरे के चलते 10 जून को होने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित करने की योजना को रद्द कर दिया गया है। अब यह आवश्यक मरम्मत कार्य कल 12 जून, वीरवार को किया जाएगा। इस दिन विद्युत उप-मंडल तीसा के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी विद्युत उप-केंद्र नकरोड़ में जरूरी रखरखाव कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते 12 जून को सुबह 9 बजे से लेकर सांय 6 बजे तक या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।इस दौरान उप-केंद्र नकरोड़ से जुड़े 11 केवी के भंजराडू फीडर, तीसा फीडर, चांजू फीडर, आई.ए. एनर्जी फीडर तथा टिकरी फीडर को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसके प्रभावस्वरूप भराडा, चांजू, तीसा, टिकरी, चीह, खुमास और भंजराडू सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।

विभाग के अनुसार यह कार्य अत्यंत आवश्यक है ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति बेहतर और सुरक्षित बनी रह सके। साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा, अतः आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है।उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे आवश्यक तैयारी पहले से कर लें और विभाग के साथ सहयोग बनाए रखें। इस असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए विभाग ने कहा है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।