प्रत्येक वर्ष समान समस्याओं से संघर्षरत क्षेत्र के लिए नीतियां बनाने में पूरी तरह असमर्थ विधायक डीएस ठाकुर -: मनीष सरीन

प्रत्येक वर्ष समान समस्याओं से संघर्षरत क्षेत्र के लिए नीतियां बनाने में पूरी तरह असमर्थ विधायक डीएस ठाकुर -: मनीष सरीन

डलहौजी/चम्बा 26 जून मुकेश कुमार ( गोल्डी)

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक वर्ष की समान समस्याओं का हवाला देते हुए डलहौज़ी विधायक डीएस पर निशाना साधा है। मनीष ने कहा की सम्पूर्ण डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र प्रत्येक वर्ष समान समस्याओं से संघर्षरत रहता है परन्तु इन समस्याओं का कोई स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा। दशकों से आती इन समस्याओं से निजात पाने की उम्मीद से डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत देकर डी एस ठाकुर को विधायक चुना लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी समस्याओं के समाधान के बारे में विधायक ने बात तक नहीं की है। ऐसे में क्षेत्र की जनता अब अपने फैसले पर कहीं न कहीं संदेह कर रही है व निराशा में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। मनीष ने कहा की दशकों से क्षेत्र की समान समस्याएं हैं चाहे वह गर्मियों में जंगलों की आग व जल आपूर्ति की समस्या हो चाहे बरसात में बाढ़ जैसे हालात व सड़कें टूटने की समस्या हो या चाहे सर्दियों में बिजली आपूर्ति ठप्प व रास्ते बंद होने की समस्या हो। इन समस्याओं का स्थाई समाधान सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिल कर ठोस नीतियां बनाने से किया जा सकता है परन्तु शायद डलहौज़ी विधायक ऐसा करने में असमर्थ हैं। विधायक को सलाह देते हुए मनीष ने कहा की क्षेत्र की जनता ने उन्हें धामों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के लिए नहीं बल्कि क्षेत्रहित में नीति निर्माण के लिए चुना था और ये बात उन्हें कभी भी भूलनी नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!