प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु चंबा में प्रार्थना सभा का होगा आयोजन

प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु चंबा में प्रार्थना सभा का होगा आयोजन

चंबा, 20 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कल बुधवार, 21 मई 2025 को प्रातः 10:30 बजे चंबा जिला मुख्यालय स्थित परिषद गृह में आयोजित होगा।इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत नेता की स्मृति में प्रार्थना सभा भी संपन्न की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य राजीव गांधी जी के योगदान और विचारों को स्मरण कर भावांजलि अर्पित करना है, जिन्होंने देश के सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए।इस आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियाँ, कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस (शहरी एवं ग्रामीण), एनएसयूआई, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, ओबीसी विभाग, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग, अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, इंटक तथा अन्य सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य आमंत्रित किए गए हैं।चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने समस्त कांग्रेसजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर पहुँचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाएं। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति भी अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!