विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया

भटीयात/चुवाड़ी 7 सितंबर बबलू पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी के समीप कुठेढ गांव में आयोजित आठ दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने विनतरू नाग एवं मंढ़ौर नाग की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही, उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष को मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा शाल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। नाग पूजा क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा में विशेष स्थान रखती है, जहाँ हर वर्ष विनतरू नाग प्रियूंगल गांव से तीसरी जात्र के दिन कुठेढ गांव में अपने भाई मंढ़ौर नाग से मिलने आते हैं। इस अवसर पर आठ दिवसीय जात्र मेला भी आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।इससे पूर्व कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों का कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को कुल 1 लाख 45 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह चुवाड़ी में जन समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए भेजा गया।समारोह में सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढ़क, पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक योगराज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, उप प्रधान मंदिर प्रबंधन समिति शेर सिंह सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने और आपदा प्रभावित q की सहायता हेतु विशेष महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!