बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग परीक्षा में दिखाया शानदार प्रदर्शन

डलहौजी /चंबा 01 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी मंडी द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा परिणामों में बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।कॉलेज के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित परिणामों में पायल शर्मा ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं आस्था ने द्वितीय स्थान मुस्कान और मुस्कान कौंडल, प्रिया एवं आंचल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया है।कॉलेज की अन्य छात्राओं ने भी परीक्षा में उत्तम अंक प्राप्त किए हैं, जिससे संस्थान का कुल शैक्षणिक स्तर और भी सशक्त हुआ है। चेयरमैन बट्ट ने सभी छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का ही परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का भी प्रमाण है।परवेज अली बट्ट ने यह भी कहा कि बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग नर्सिंग के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को व्यावसायिक और नैतिक मूल्यों के साथ तैयार करने का निरंतर प्रयास करता रहेगा।यह सफलता न केवल कॉलेज के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।